जाने कही आपकी स्मार्टनेस कोई दिखावा तो नहीं !!!

सेहत के मामले में लापरवाही करके हम खुद को स्मार्ट बनाने से पीछे रह जाते है। क्या आपके साथ भी ऐसा ही है? नीचे दिए सवालो से  परखें  खुद को।


  हैल्थ क़्विज  

1.  आपकी आदते ऐसी है की कोई भी काम करे तो उसमे अनचाही परेशानियां पैदा हो जाती है?
        अ: सहमत             ब: असहमत 

2.  सेहत के मामले में स्मार्टनेस का मतलब आप एक्सपर्ट नॉलेज समझते है?
       अ: सहमत             ब: असहमत

3.  कोई सेहत के लिये त्याग या महेनत करने का सुझाव दे तो उसकी बात अच्छी नहीं लगती?
        अ: सहमत             ब: असहमत

4.  आप महंगा स्मार्टफोन तो फटाफट खरीद लेते है पर योगा मैट खरीदने में कंजूसी करते है?
      अ: सहमत             ब: असहमत

5.  कुर्सी पर घण्टो बैठे रहते है, आपका मन कभी भी 10 मिनट का हेल्थ ब्रेक लेने को नहीं करता?
    अ: सहमत             ब: असहमत

6.  बिस्तर हो या सोफा आपको हमेशा पसरने वाली आराम मुद्रा पसन्द करते है, उसके लिये भले ही झगड़ा हो जाए?
   अ: सहमत             ब: असहमत

7.  आप अपने किये हर काम का तुरन्त नतीजा चाहते है और शरीर से भी यही उम्मीद करते है?
    अ: सहमत             ब: असहमत

8.  आप हार्डवर्क से घबराते है, शॉर्टकट अपनाकर स्मार्ट बनने की कोशिश में कई बार नुकशान उठाते है?
   अ: सहमत             ब: असहमत

9.  सेहत के लिए स्मार्ट बनने की आपकी सोच अभी बहुत कच्ची है और आप उसे पक्का बनाने का कोई जतन भी नहीं कर  रहे?
     अ: सहमत             ब: असहमत 

   स्कोर और एनालिसिस   

आपकी स्मार्टनेस दिखावा है: अगर आप 6 सवालो का जवाब  सहमत में देते है तो यकीनन आप अभी तो स्मार्ट नहीं है। खासकर अपनी सेहत के मामले में आप खुद को ही बहला रहे है। आपको अपनी कमजोरी पता है और चाहे तो आज से खुद को रास्ते पर ला सकते है। काम में सफलता और अच्छी सेहत पाने के लिए रोज प्रयास करे तो बात बन सकती है। 
आप सचमुच स्मार्ट बन रहे है: अगर आप 6 सवालो का जवाब असहमत में देते है तो समझा जा सकता है की आपने बहुत हद तक खुद पर काबू पाया हुआ है। आपकी आदते ऐसी है जिनसे आपके काम सफलता से पूरे होते  है और सेहत भी बनी रहती है। आप कम समय में ज्यादा आउटपुट दे पाते है तो इसके पीछे आपकी कड़ी मेहनत है जो आपको स्मार्ट बनाए रखती है। इसे बनाए रखे और हर रोज सुधार करते है।
 


जाने कही आपकी स्मार्टनेस कोई दिखावा तो नहीं !!! जाने कही आपकी स्मार्टनेस कोई दिखावा तो नहीं !!! Reviewed by anil on 12:07:00 AM Rating: 5

No comments:

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Powered by Blogger.